1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- सरकार किसानों की मांगों पर विचार के लिए तैयार
Published : Nov 28, 2020 08:12 pm IST,  Updated : Nov 28, 2020 08:27 pm IST

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- सरकार किसानों की मांगों पर विचार के लिए तैयार

गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पहली बार किसानों के आंदोलन पर अपना बयान जारी किया है। उन्होंने किसानों को बातचीत का प्रस्ताव देते हुए कहा कि सरकार उनकी हर समस्या पर बातचीत करने के लिए तैयार है। अमित शाह ने साथ ही किसानों से अपील की कि वे सड़कों से अपने ट्रैक्टर्स और ट्रालियों को हटा लें ताकि राहगीरों को परेशानी न हो। उन्होंने यह भी कहा कि किसान दिल्ली पुलिस द्वारा तय की गई जगह पर जाकर लोकतांत्रिक तरीके से धरना दे सकते हैं। गृह मंत्री ने कहा कि यदि किसान बुराड़ी के मैदान में शिफ्ट हो जाते हैं तो उनके साथ 3 दिसंबर को तय की गई तारीख से पहले भी बातचीत की जा सकती है।

Advertisement