1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. राहुल गांधी पर बीजेपी ने किया पलटवार
Published : Jun 22, 2021 01:56 pm IST,  Updated : Jun 22, 2021 02:20 pm IST

राहुल गांधी पर बीजेपी ने किया पलटवार

राहुल गांधी पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा है कि वे कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई में अड़ंगा लगाने का काम कर रहे हैं। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि हर मुद्दे पर कांग्रेस और राहुल राजनीति करते हैं। राहुल कबतक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस करते रहेंगे, राज्यों में क्यों नहीं जाते। संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि वैक्सीन की सबसे ज्यादा बर्बादी कांग्रेस के राज्यों में हुई है। इसके साथ ही संबित ने यह भी सवाल उठाया कि राहुल गांधी, प्रियंका, रॉबर्ट वाड्रा ने वैक्सीन ली है या नहीं।

Advertisement