1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. दिल्ली में 2500 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त
Published : Jul 10, 2021 05:04 pm IST,  Updated : Jul 10, 2021 05:04 pm IST

दिल्ली में 2500 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को शनिवार को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जिसमें एक अफगानी, एक कश्मीरी नागरिक सहित चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से 354 किलोग्राम उम्दा क्वालिटी की हेरोइन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोइन का अनुमानित मूल्य ढाई हजार करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। वहीं लगभग 100 किलोग्राम रसायन जो हेरोइन तैयार करने के लिए उपयोग किया जाता है वो भी बरामद किया जाता है।

Advertisement