1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. सीमा पर और सैनिक नहीं भेजेंगे भारत और चीन, कमांडर स्तर की बैठक में बनी सहमति
Published : Sep 23, 2020 09:16 am IST,  Updated : Sep 23, 2020 09:32 am IST

सीमा पर और सैनिक नहीं भेजेंगे भारत और चीन, कमांडर स्तर की बैठक में बनी सहमति

लद्दाख में सीमा पर तनाव कम करने को लेकर भारत और चीन के बीच हुई कमांडर स्तर की छठे दौर की बात में तय हुआ है कि दोनों देश सीमा पर अतिरिक्त सैनिकों का जमावड़ा नहीं करेंगे। मंगलवार को भारतीय सेना की तरफ से जारी किए गए बयान में यह जानकारी दी गई है। सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच 21 सितंबर को हुई कमांडर स्तर की बातचीत में तय हुआ है कि दोनों तरफ से सीमा पर और सैनिक भेजना रोका जाएगा।

Advertisement