1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. बाहुबली मुख्तार अंसारी यूपी की बांदा जेल में हुआ शिफ्ट
Published : Apr 07, 2021 11:50 am IST,  Updated : Apr 07, 2021 12:20 pm IST

बाहुबली मुख्तार अंसारी यूपी की बांदा जेल में हुआ शिफ्ट

एक अधिकारी ने बताया कि मुख्तार की शिफ्टिंग को लेकर बांदा जेल में सुरक्षा व्यवस्था पहले ही काफी तगड़ी कर दी गई थी। यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। जेल की हर दीवार पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। कुल मिलाकर सुरक्षा ऐसी है कि परिंदा भी पर न मार सके। साथ ही जेल में दाखिल होने वाले हर व्यक्ति की पूरी पड़ताल की जाएगी। बिना जांच-पड़ताल के जेल स्टॉफ को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जेल में कौन कितनी बार आया इसका लेखा-जोखा भी रखा जाएगा। इसके अलावा जेल के बाहर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Advertisement