1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. VIDEO गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को लेकर बांदा पहुंची यूपी पुलिस
Published : Apr 07, 2021 07:01 am IST,  Updated : Apr 07, 2021 07:03 am IST

VIDEO गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को लेकर बांदा पहुंची यूपी पुलिस

बाहुबली विधायक और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को लेकर यूपी पुलिस बांदा जेल पहुंच चुकी है। यूपी पुलिस कल मंगलवार को मुख्तार को पंजाब की रोपड़ जेल से लेकर निकली थी और आज 900 किलोमीटर का लंबा सफर तय करने के बाद पुलिस सुबह तड़के साढ़े चार बजे बांदा पहुंची। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्तार अंसारी को जेल की बैरक नंबर 15 में रखा जाएगा। इस बैरक में रोशनी, पेयजल व्यवस्था और साफ सफाई पहले की दुरुस्त की जा चुकी है और इस बैरक में अन्य कैदियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है और बैरक के अंदर भी तीन सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रहेगी।

Advertisement