Published : Jul 16, 2021 01:12 pm IST, Updated : Jul 16, 2021 01:40 pm IST
सोनिया गांधी से मिले नवजोत सिंह सिद्धू, बैठक के बाद बोले हरीश रावत-पंजाब पर अभी कोई फैसला नहीं
पंजाब कांग्रेस में नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच मची कलह को खत्म करने के लिए कांग्रेस पार्टी के सामने फिलहाल कोई हल नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार सुबह नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब से दिल्ली आए और उन्होंने कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मुलाकात की, और मुलाकात के बाद चुपचाप निकल गए और उन्होंने इसपर कोई बयान नहीं दिया।