1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. Varanasi के Gyanvapi में Survey का आज दूसरा दिन, सर्वे में अब क्या मिला नया?
Published : May 15, 2022 10:31 am IST,  Updated : May 15, 2022 11:27 am IST

Varanasi के Gyanvapi में Survey का आज दूसरा दिन, सर्वे में अब क्या मिला नया?

Varanasi की Gyanvapi Masjid में Survey का आज दूसरा दिन है. कल ज्ञानवापी के तहखाने का सर्वे हुआ था. आज ज्ञानवापी के ग्राउंड फ्लोर का सर्वे हो रहा है. आज ज्ञानवापी मस्जिद के गुम्बद के अंदर, ग्राउंड फ्लोर के साथ साथ मस्जिद की उत्तर-पश्चिमी दीवार की वीडियोग्राफी हो रही है. सर्वे करने वाली टीम के 52 सदस्य मस्जिद के अंदर अपना काम कर रहे हैं. इनमें कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा, असिस्टेंट कोर्ट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह, विशाल सिंह के अलावा हिंदू और मुस्लिम पक्ष के वादी-प्रतिवादी शामिल हैं. सर्वे टीम इस बात की तलाश कर रही है कि मस्जिद के तल पर कितने सबूत मंदिर के हैं और कितने सबूत मस्जिद के हैं.#GyanvapiMasjid #GyanvapiSurvey #GyanvapiSurveyTeam

Advertisement