UP Election 2022 :मुस्लिम महिला ने बताया योगी राज में कितना बदला गोरखपुर | Public Opinion| EP. 156
Published : Feb 03, 2022 12:38 pm IST, Updated : Feb 03, 2022 01:00 pm IST
UP Election 2022 :मुस्लिम महिला ने बताया योगी राज में कितना बदला गोरखपुर | Public Opinion| EP. 156
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी दलों ने अपनी-अपनी कमर कल ली है. सियासी दल अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट चुके हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि गोरखपुर इस चुनाव में सबसे हॉट सीट बन गई है. ऐसे में इस इलाके में बीते पांच सालों में कितना विकास हुआ इसका जायजा लेने के लिए 'इंडिया टीवी ' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है' की टीम गोरखपुर पहुंची. जहां क्षेत्र की जनता से हर मुद्दे पर बातचीत की गई. स्थानीय जनता ने बताया कि बीते पांच सालों योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से इलाके में कितना बदलाव हुआ है.