1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. यूपी चुनाव 2022: क्या कानपुर कैंट सीट पर BJP की होगी वापसी ? | Public Opinion | EP. 84
Published : Jan 21, 2022 05:42 pm IST,  Updated : Jan 21, 2022 06:00 pm IST

यूपी चुनाव 2022: क्या कानपुर कैंट सीट पर BJP की होगी वापसी ? | Public Opinion | EP. 84

Kanpur जिले की 10 विधानसभाओं में तीसरे चरण में 20 फरवरी को वोटिंग होगी. सभी दलों के संभावित उम्मीदवारों के बीच चुनावी रंग दिखने लगा है. सभी दल अपने वोटरों को साधने और अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं. इस बार चुनाव में कानपुर कैंट विधानसभा सीट पर BJP, SP और Congress के उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर होगी. पिछले चुनाव में सपा और कांग्रेस गठबंधन का लाभ कांग्रेस उम्मीदवार को मिला था. कांग्रेस के सुहैल अंसारी ने यहां शानदार जीत हासिल की थी. Kanpur City की कैंट विधानसभा सीट मुस्लिम (Muslim Voters) बाहुल क्षेत्र है. यहां सबसे अधिक मुसलमान वोटर हैं. भाजपा 1991 से इस सीट पर जीतती आ रही थी. भाजपा के सतीश महाना इस सीट पर पांच बार विधायक चुने गए. लेकिन 2017 में मोदी लहर के बावजूद भाजपा यहां कमल खिलाने में नाकामयाब रही. इस बार भाजपा पिछले चुनाव में मिली हार से सबक लेकर फिर से यहां कमल खिलाना चाहेगी. इसी चुनावी समर के बीच 'इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम की कानपुर नगर की कैंट विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचा. जहां लोगों ने आगामी चुनाव को लेकर अपने विचार हमारे साथ साझा किए.

Advertisement