1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. पीएम मोदी ने इंटरनल मीटिंग लाइव करने पर जताई नाराजगी, सीएम केजरीवाल ने मांगी माफी
Published : Apr 23, 2021 04:38 pm IST,  Updated : Apr 23, 2021 05:00 pm IST

पीएम मोदी ने इंटरनल मीटिंग लाइव करने पर जताई नाराजगी, सीएम केजरीवाल ने मांगी माफी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक के दौरान सीएम के भाषण के मीडिया में प्रसारित होने को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से खेद जताया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से कहा गया है कि केंद्र सरकार की तरफ से किसी तरह का निर्देश नहीं दिया गया था कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्रियों के बीच की बात का टीवी पर सीधा प्रसारण नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार पहले भी कई बार जनहित के इस तरह के जन आयोजनों का सीधा प्रसारण किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार इसके बावजूद भी अगर कोई असुविधा हुई है तो उसके लिए खेद है।

Advertisement