1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. दिल्ली में 18+ वालों को फ्री लगाई जाएगी वैक्सीन, केजरीवाल सरकार ने 1.34 करोड़ डोज का दिया ऑर्डर
Published : Apr 26, 2021 12:24 pm IST,  Updated : Apr 26, 2021 12:40 pm IST

दिल्ली में 18+ वालों को फ्री लगाई जाएगी वैक्सीन, केजरीवाल सरकार ने 1.34 करोड़ डोज का दिया ऑर्डर

देश की राजधानी दिल्ली इस वक्त कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रही है। इसबीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है दिल्ली में 18+ वालों को फ्री वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि देशभर में कोरोना का जबरदस्त कहर छाया हुआ है, इस कोरोना काल में सबको लग रहा है कि समाधान इसका वैक्सीन ही है, दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि 18 साल से ऊपर की आयु के लोगों को फ्री वैक्सीन दी जाएगी, कोशिश करेंगे की जल्द से जल्द बड़े स्तर पर लोगों को वैक्सिनेट किया जाए, इसका प्लान तैयार का जा रहा है। 1.34 करोड़ वैक्सीन डोज खरीदने की मंजूरी दी गई है, कोशिश करेंगे कि जल्द से जल्द खरीदकर इसे लोगों को लगाया जाए।

Advertisement