Published : Jul 02, 2018 03:16 pm IST, Updated : Jul 02, 2018 03:16 pm IST
DDCA चुनाव 2018: रजत शर्मा बने DDCA अध्यक्ष
इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा सोमवार को दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA)के नए अध्यक्ष बन गए हैं। DDCA इलेक्शन 27 जून से 30 जून तक चले थे। जिसका नतीजा सोमवार को आया। रजत शर्मा अगले 3 साल के लिए DDCA के प्रेसिडेंट रहेंगे।