1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Picture: लड़की का हो रहा था अंतिम संस्कार और अचानक खुल गई आंखें, देखते ही सन्न रह गए लोग

Viral Picture: लड़की का हो रहा था अंतिम संस्कार और अचानक खुल गई आंखें, देखते ही सन्न रह गए लोग

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 25, 2020 03:12 pm IST,  Updated : Aug 25, 2020 03:15 pm IST

सोशल मीडिया पर 20 साल की लड़की की तस्वीर वायरल हो रही है। ये लड़की इस वजह से चर्चा में है क्योंकि अंतिम संस्कार के दौरान लड़की ने अचानक अपनी आंखें खोल दी।

Viral Picture- India TV Hindi
Viral Picture Image Source : SOCIAL MEDIA

क्या आपने किसी मरे हुए इंसान को जिंदा होते हुए देखा है? क्या आपने कभी ये सोचा है कि जब कोई व्यक्ति मर जाए और अंतिम संस्कार के दौरान उसकी सांस फिर से वापस लौट आए तो आपकी क्या हालत होगी? पढ़ने में हो सकता है कि आपको इन बातों पर बिल्कुल यकीन न आए लेकिन ये बात असल जिंदगी मे सच साबित हुई है जिसका जीता जागता उदाहरण एक 20 साल की लड़की है। 

पढ़ाई के लिए मोबाइल का नेटवर्क ढूंढते-ढूंढते पहाड़ी के ऊपर पहुंच गई किसान की ये बेटी, किया ऐसा काम वायरल हो रही तस्वीर

इस लड़की का नाम बिउचैंप हैं। ये लड़की अमेरिका के मिशगन की रहने वाली है। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार ये लड़की दिव्यांग है। ये लड़की बीते रविवार की सुबह परिवार वालों को अचेत अवस्था में मिली। परिवार वालों ने आनन फानन में एंबुलेंस बुलाई। जिस वक्त लड़की एंबुलेंस में थी उस वक्त उसकी सांस नहीं चल रही थी। सांस दोबारा आ जाए इसके लिए सीपीआर भी शुरू कर दिया गया। 

Viral Picture: सोशल मीडिया पर छाईं एलियन स्पेसशिप की तस्वीरें, रूसी अंतरिक्ष यात्री ने खुद देखने का किया दावा

इसके बाद लड़की को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने चेक अप किया और उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लड़की को परिवार वालों को सौंप दिया गया। जैसे ही लड़की का अंतिम संस्कार शुरू हुआ तो एक मेडिकल स्टॉफ ने देखा कि लड़की की सांस चल रही है। यहां तक कि उसने लड़की को आंख खोलते हुए भी देखा। फिलहाल लड़की वेंटिलेटर पर। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।