1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video Viral: पतंग की पूंछ में बंधकर 100 फीट की ऊंचाई तक हवा में उड़ गई ये 3 साल की मासूम बच्ची, और फिर...

Video Viral: पतंग की पूंछ में बंधकर 100 फीट की ऊंचाई तक हवा में उड़ गई ये 3 साल की मासूम बच्ची, और फिर...

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 01, 2020 10:53 pm IST,  Updated : Sep 01, 2020 10:55 pm IST

सोशल मीडिया पर 3 साल की बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये बच्ची पतंग की पूंछ से उड़ती हुई नजर आ रही है।

Viral Picture - India TV Hindi
Viral Picture  Image Source : TWITTER/VICKY THOMPSON

क्या आपने कभी ये सोचा है कि आप किसी पतंग में फंसकर 100 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकते हैं। क्या आपके कभी ये सोचा है कि अगर ऐसा हुआ तो आपका नीचे गिरते ही क्या हाल होगा? ये सारे सवाल ऐसे हैं जो किसी भी आम आदमी के मन में हलचल मचाने के लिए काफी हैं। इन सभी सवालों का जीता जागता उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो पतंगबाजी यानी कि काइट फेस्टिवल का है। जिसमें 3 साल की बच्ची फंसकर हवा में उड़ गई। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

इस वीडियो को विक्की थोमसंग नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए थोमसंग ने ट्वीट में लिखा- 'ये घटना काइट फेस्टिवल के दौरान की ताइवान की है। जिसमें एक मासूम लड़की फंसकर हवा में उड़ गई।' 

इस वीडियो में आप देखेंगे कि 3 साल की मासूम बच्ची पतंग की पूंछ में हवा के झोंके की तरह उड़ रही है। इस बच्ची का पैर पतंग की पूंछ में उलझ गया। जिसके बाद ये मासूम इस पतंग के सहारे हवा में 100 फीट ऊपर तक उड़ती चली गई। बच्ची को हवा में इस तरह उड़ता देख वहां मौजूद लोग चिल्लाने लगे। गनीमत ये रही कि हवा में उड़ने के दौरान बच्ची गिरी नहीं। हालांकि समय रहते ही पतंग को नीचे उतार दिया गया और बच्ची सही सलामत नीचे आ गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।