1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नेगेटिवटी को भगाने के लिए महिलाओं ने सोशल मीडिया पर शुरू किया ब्लैक एंड व्हाइट चैलेंज, तस्वीरें वायरल

नेगेटिवटी को भगाने के लिए महिलाओं ने सोशल मीडिया पर शुरू किया ब्लैक एंड व्हाइट चैलेंज, तस्वीरें वायरल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 29, 2020 10:41 am IST,  Updated : Jul 29, 2020 10:47 am IST

कोरोना महामारी ने जहां एक तरफ लोगों को परेशान करके रखा है तो वहीं कुछ लोग इस मुश्किल घड़ी में लोगों का हौसला और अपने आसपास फैली नेगेटिविटी को दूर करने के लिए कुछ न कुछ नया कर कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर एक और चैलेंज लोगों का ध्यान खींच रहा है। ये चैलेंज ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर का है।

black and white photos Challenge- India TV Hindi
black and white photos Challenge Image Source : INSTAGRAM/PAMGEEM AND JULKEEFASHION

कोरोना महामारी ने जहां एक तरफ लोगों को परेशान करके रखा है तो वहीं कुछ लोग इस मुश्किल घड़ी में लोगों का हौसला और अपने आसपास फैली नेगेटिविटी को दूर करने के लिए कुछ न कुछ नया कर कर रहे हैं। कुछ दिन पहले व्हाट्सएप पर एक दूसरे को अलग-अलग रंग के कपड़े पहने कर फोटो शेयर करने के चैलेंज ने खूब सुर्खियां बटोरी तो वहीं अब सोशल मीडिया पर एक और चैलेंज लोगों का ध्यान खींच रहा है। ये चैलेंज ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर का है। 

इस चैलेंज में महिलाओं को शामिल किया गया है। महिलाएं इंडियन हो या फिर वेस्टर्न अपनी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रही हैं। जिस महिला या फिर लड़की ने उनका चैलेंज स्वीकार किया तो वो भी #ChallengeAccepted करके अपनी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर कर रही हैं। कई लोग इस चैलेंज के साथ #WomenSupportingWomen लिखकर भी अपनी तस्वीर शेयर कर रहे हैं। 

इस चैलेंज की शुरुआत कब और किसने की इसके बारी में तो कोई जानकारी नहीं हैं लेकिन इतना जरूर है कि ये चैलेंज लोगों को घर बैठे एंटरटेन जरूर कर रहा है। इस चैलेंज में कोई भी अपने जान पहचान की महिला या फिर लड़की को प्राइवेट मैसेज या फिर सोशल मीडिया के जरिए इसे स्वीकार करने चैलेंज भेजती हैं। इस चैलेंज का मकसद लोगों को नेगेटिवटी को दूर कर दोस्ती और प्यार को बढ़ावा देना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।