1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: गुस्सा आया तो बुजुर्ग महिला के अंदर घुस गया Hulk, एक्शन का हुआ रिएक्शन और..

Video: गुस्सा आया तो बुजुर्ग महिला के अंदर घुस गया Hulk, एक्शन का हुआ रिएक्शन और..

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jul 23, 2021 03:44 pm IST,  Updated : Jul 23, 2021 03:44 pm IST

इंसान गुस्से जो कदम उठाता है वो कदम कभी कभी उस पर ही भारी पड़ जाता है। इस वीडियो में कुछ ऐसा ही हुआ है। 

hulk lady- India TV Hindi
huld lady Image Source : INSTA/URBAN_JATTS

कहते हैं कि गुस्सा नहीं करना चाहिए क्योंकि गुस्से में लोग अपने अच्छे बुरे की पहचान भूल जाते हैं। एवेंजर्स की फिल्म देखी होगी तो हल्क याद होगा आपको जो गुस्से में आकर अपना ही बुरा कर लेता था। ऐसा ही कुछ एक बुजुर्ग महिला के साथ हो गया जिसने गुस्से में भरकर एक्शन करना चाहा लेकिन उसका रिएक्शन हो गया। वीडियो देखकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर urban jatt नामक पेज पर शेयर किया गया है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि खेत के पास एक बुजुर्ग महिला की दूसरे बुजुर्ग से बहसबाजी हो गई है और आस पास लोग भी उस महिला को मनाने की कोशिश भी कर रहे हैं। लेकिन गुस्से पर कंट्रोल रख पाने में नाकाम महिला पास खड़ी बाइक पर लात मारती है। बाइक तो गिर जाती है लेकिन भारी भरकम बाइक को लात मारने के बाद बुजुर्ग महिला भी कंट्रोल खो देती है और खुद भी गिर जाती है। 

इस शानदार वीडियो को अब तक 26 हजार से ज्यादा लोग देख चुके है और ये सिलसिला जारी है। यूजर हंसने के इमोजी डाल कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है -सारी डॉनपंती निकल गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।