1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: लड़के की सुरीली आवाज सुन IAS हो गए फैन, कहा- 'इसको फेमस करो'

Viral Video: लड़के की सुरीली आवाज सुन IAS हो गए फैन, कहा- 'इसको फेमस करो'

 Published : Jan 01, 2021 08:33 pm IST,  Updated : Jan 01, 2021 08:33 pm IST

सोशल मीडिया पर एक लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो सुरीली आवाज में गाना गाते हुए नजर आ रहा है। इस गाने को सुनकर आईएएस ऑफिसर अवनीष शरण भी लड़के के फैन हो गए।

viral video - India TV Hindi
viral video  Image Source : TWITTER/@AWANISHSHARAN

सोशल मीडिया पर एक लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आप भी उसके मुरीद हो जाएंगे। लड़के ने सुरीले अंदाज में 'वक्त का यह परिंदा रुका है कहां...' गाना गया। जिसको सुनकर आईएएस ऑफिसर अवनीष शरण भी फैन हो गए। 45 सेकेंड का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी गायकी की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Viral Pic: ठंड में नहाने से बचने वालों को डरा देगी ये तस्वीर, लोगों के आ रहे फनी कमेंट्स

बता दें कि इस लड़के का नाम प्रवेश तिवारी है, जो प्रयागराज का रहने वाले हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो घर में बैठे हैं और उनके कान में हेड फोन्स हैं। वो सुरीले अंदाज में यह गाना गा रहे हैं। आईएएस ऑफिसर ने लिखा, 'इलाहाबाद के रहने वाले प्रवेश तिवारी की शानदार आवाज। इनको फेमस किया जाए'। इस वीडियो को उन्होंने 30 दिसंबर को शेयर किया था, जिसके अब तक 24 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। साथ ही 3 हजार से ज्यादा लाइक्स और 559 रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।