1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Pic: ठंड में नहाने से बचने वालों को डरा देगी ये तस्वीर, लोगों के आ रहे फनी कमेंट्स

Viral Pic: ठंड में नहाने से बचने वालों को डरा देगी ये तस्वीर, लोगों के आ रहे फनी कमेंट्स

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 30, 2020 08:35 am IST,  Updated : Dec 30, 2020 08:39 am IST

सर्बिया में इन दिनों सर्दी में खाना नहाना सब मुश्किल हो रहा है। एक ऐसी ही जमी हुई तस्वीर पर इंडिया के लोगों के फनी कमेंट आ रहे हैं।

frozen Noodle and egg in serbia- India TV Hindi
frozen Noodle and egg in Serbia Image Source : TWITTER/@OLEGSVN

भारत समेत पूरी दुनिया में इस वक्त ठंड का कहर जारी है। जो लोग ठंड में नहाने से बचने के बहाने बनाते हैं, उनके लिए ये खबर बहुत गंभीर परिणाम देने वाली हो सकती है। जरा सी ठंड में हाय हाय करने वालों को माइनस 45 (-45 ) डिग्री की ये तस्वीर डरा देंगी क्योंकि इतनी ठंड की कल्पना करके ही सिहरन होती है। बहरहाल तस्वीर की बात करते हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

Viral Video: ऐसे पूरी हुई एक प्लेन की अंतिम इच्छा, लोगों को भावुक कर रहा वीडियो

तस्वीर एक दिन पहले ओलेग नाम के ट्विटर यूजर ने पोस्ट की है और इसमें अंडे के फूटते ही वो जमता और नूडल्स जमे हुए दिख रहे हैं। कल्पना कीजिए जो शख्स नूडल खा रहा होगा, उसके मुंह में जाने से पहले ही नूडल जम गए तो उसका क्या  हाल हो रहा होगा। यही हाल अंडे का दिख रहा है, ऑमलेट तो बनाना है लेकिन अंडा फोड़ने के बाद उसे फैंटे कैसे, वो तो जम गया। 

ये तस्वीर सर्बिया की बताई जा रही है जहां सर्दियों में तापमान माइनस से 50 डिग्री तक नीचे चला जाता है। कुछ सैन्य ठिकानों पर तो तापमान माइनस 75 डिग्री चला जाता है। 

2020 को गाना गाकर विदा कर रही थी लड़की, हुआ कुछ ऐसा, लोग बोले: इतनी शराफत से नहीं जाएगा

ओलेग ने इस ठिठुरती तस्वीर के साथ कैप्शन दिया है - आज मेरे गृहनगर नोवोडिब्रिस्क, सर्बिया में तापमान -45 सेल्सियस।

ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तो वायरल हो गई है, इस पर मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं, वो इसका मजा दोगुना कर रहे हैं। 

एक यूजर लिखता है - डियर ओलेग, हमारे यहां मुंबई में पिछले दो दिनों से तापमान 21 डिग्री सेल्सियस है, हम तुम्हारे स्थान के टेंपरेचर की कल्पना तक नहीं कर पा रहे। 

एक यूजर चिंता कर रहा है कि नित्यकर्म करते वक्त क्या हालात होते होंगे। 

Viral : फिर दोहराई गई खरगोश और कछुए की कहानी, जीत से पहले ही सेलिब्रेट करना पड़ा महंगा

एक यूजर ने लिखा है - हमारे यहां सुबह 17 डिग्री थी और हमने नहाना स्किप कर दिया। 

ओलेग का ये पोस्ट अब तक 17 हजार से ज्यादा बार रिट्वीट किया जा चुका है और 1.6 हजार यूजर इस पर कमेंट कर चुके हैं। इस पोस्ट को 57 हजार लाइक्स मिल चुके हैं और ये रफ्तार बढ़ रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।