1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 2020 को गाना गाकर विदा कर रही थी लड़की, हुआ कुछ ऐसा, लोग बोले: इतनी शराफत से नहीं जाएगा

2020 को गाना गाकर विदा कर रही थी लड़की, हुआ कुछ ऐसा, लोग बोले: इतनी शराफत से नहीं जाएगा

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 29, 2020 11:52 am IST,  Updated : Dec 29, 2020 12:01 pm IST

इस लड़की के साथ जो हुआ उसे देखकर यही लग रहा है कि साल 2020 जाते जाते भी कारनामे दिखाकर जाएगा।

candle fire- India TV Hindi
candle fire Image Source : INSTAGRAM/SOFIAELLAR

साल 2020 दुनिया के लिए इतना भयंकर साबित हुआ है कि लोग इसके बाकी दिन सही सलामत बीतने की दुआ कर रहे हैं। कोरोना जैसी खौफनाक बीमारी के चलते जहां पूरी दुनिया ने बहुत कुछ झेला, करोड़ों लोग इसके शिकार बने। ऐसे में जो लोग इसके जाने का जश्न मना रहे हैं वो संभल जाएं क्योंकि साल 2020 अभी बीता नहीं है। ऐसी ही भूल एक लड़की ने की, जिसने गाना गाकर 2020 को विदा  करने की सोची लेकिन उसके साथ एक हादसा हो गया। 

Viral Video: ऐसे पूरी हुई एक प्लेन की अंतिम इच्छा, लोगों को भावुक कर रहा वीडियो

मेड्रिड में रहने वाली सिंगर सोफिया लेनर अपने दोस्त के साथ केंडल लाइट माहौल में गाना गाकर इस नासपीटे साल को विदा कर रही थी। उनके साथ उनका दोस्त गिटार बजा रहा था और वो गाना गा रही थी। कमरे में क्रिसमस ट्री भी देखे जा सकते हैं और भी दूसरी डेकोरेशन दिखा रही है कि ये जोड़ा क्रिसमस मनाने के बाद साल को विदा कर रहा है।

सोफिया के पीछे केंडल जल रही थी और सोफिया के खुले बालों ने केंडल का आग पकड़ ली। इससे बेखबर सोफिया हंसते हुए साल को विदा करने वाला गाना गा रही है। जैसे ही जले बालों की आंच उनके शरीर को लगी तो वो पलटी, तब उनके दोस्त ने लगभग कूदकर उनकी आग बुझाने की कोशिश की। घबराई सोफिया एकाएक भागी और शैंपेन के गिलास को गिराते हुए वीडियो फ्रेम से बाहर निकल गईं।

Viral: दफ्तर में तंग करते थे लोग, परेशान होकर ट्रांसजेंडर ने उठाया ऐसा कदम, हर तरफ हो रही तारीफ

वीडियो के कैप्शन में सोफिया ने लिखा है - 219 हम अच्छे थे, 2020 हमने आग लगाई औऱ ग्लास गिराए...हैलो 2021। 

सोफिया का ये वीडियो वायरल हो गया है। इसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं और हजारों लोग इसे अपनी वॉल पर शेयर कर चुके हैं।  एक तरफ जहां यूजर 2020 को कोस रहे हैं वहीं बहुत से लोगों को सोफिया से हमदर्दी है।

Viral : फिर दोहराई गई खरगोश और कछुए की कहानी, जीत से पहले ही सेलिब्रेट करना पड़ा महंगा

एक यूजर लिखता है - मुझे हंसते हुए बुरा लग रहा है, 2020 अभी बीता नहीं है!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।