1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क पर खड़ा लड़का एकाएक बन गया सुपरमैन, यूं चुटकियों में बचाई बच्चे की जान

सड़क पर खड़ा लड़का एकाएक बन गया सुपरमैन, यूं चुटकियों में बचाई बच्चे की जान

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jun 05, 2021 04:33 pm IST,  Updated : Jun 05, 2021 04:33 pm IST

कई बार फरिश्ते आस पास से ही होते हैं। हम पहचान नहीं पाते। एक बच्चे की जान ऐसे ही फरिश्ते ने बचा ली।

boy save kid- India TV Hindi
boy save kid Image Source : TWITTER/@REXCHAPMAN

कहते हैं कि जब किसी की जान बचानी होती है तो ईश्वर किसी न किसी रूप में अपने फरिश्तों को भेज देता है। कभी वो इंसान के रूप में कोई होता है तो कभी हालात ऐसे बन जाते हैं कि जान बच जाती है। ऐसे ही एक फरिश्ते का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने गजब की फुर्ती दिखाकर एक बच्चे की जान बचा ली। इस लड़के के कारनामें का वीडियो देखने के बाद लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। 

इस वीडियो को Rex Chapman नामक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है - छोटी सी लड़की और एक लड़का, बिना किसी संकोच के जो हुआ। हर हीरो कैप नहीं लगाता। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सड़क पर गाड़ियां दौड़ रही हैं। सड़क के दूसरी तरफ एक बच्ची खेल रही है और इस तरह एक लड़की पहले से खड़ी है। तभी कुछ देर में एक लड़का आकर सड़क के पास खड़ा होता है, शायद उसे सड़क पार करनी है। तभी एकाएक सड़क के दूसरी तरफ की बच्ची सड़क पर आ जाती है और सामने से गाडी आ रही है। लड़का बिना देर किए गोली की रफ्तार से सड़क पर कूद पड़ता है औऱ बच्ची को गोद में लेकर एक तरफ हटता है, उसी वक्त वहां से एक गाड़ी धड़धड़ाती हुई निकलती है और रुक जाती है। 

अगर पल भर की भी देर होती तो बच्ची गाड़ी के नीचे आ सकती थी एक हादसा हो सकता था। लेकिन लड़के की त्वरित समझदारी से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यूजर इस लड़के को सुपरहीरो और फरिश्ता करार दे रहे हैं। इसकी काफी तारीफ की जा रही है। इसे अभी तक आठ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कई लोगों ने लड़के की डाइव की भी तारीफ की है जिसकी वजह से हादसा होते होते बच गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।