रोज सड़कों पर इतने वाहन दौड़ते है कि हादसे होना आम बात है मैदानी इलाकों में रोज ही हादसों की खबरें आती रहती हैं लेकिन जहां पहाड़ी इलाके होते है वहां सभी चालक समझदारी से गाड़ी चलाते हैं क्योंकि पहाड़ों पर जरा सी भी चूक जानलेवा साबित होती है। लेकिन एक कारवाले ने पहाड़ की संकरी सड़क पर ऐसी बेवकूफी कर डाली कि लोगों की जान खतरे में आ गई। डरा देने वाला ये वीडियो वायरल हो रहा है और ड्राइवर की बेवकूफी को लेकर लोग कमेंट कर रहे हैं।
इस वीडियो को cargoals ig नामक इंस्टा पेज पर शेयर किया गया है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बेहद संकरी और घुमावदार पहाड़ी सड़क पर बुलेट से जा रहा है। वो ट्रेवलिंग के मकसद से गो प्रो कैमरे की मदद से अपने सफर का वीडियो भी बना रहा है। सामने से आती एक कार अपनी लेन से गुजरती है और बुलेट साइड की लाइन में चल रही है। तभी अचानक कार के पीछे से एक कार ओवरटेक करने के चक्कर में दूसरी लाइन यानी बुलेट की लाइन में सामने आ जाती है। अचानक आई गाड़ी से बुलेट टकराती है औऱ कार के टायर में बुलेट के पहिए जा फंसते हैं।
इस वीडियो को देखकर लोग पहाड़ की सड़कों के साथ साथ कार वाले की बेवकूफी का अंदाजा लगाकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि पहाड़ों पर वैसे भी संकरी सड़क के चलते जगह कम होती है औऱ ऊपर से ओवरटेक का जुनून हादसों को जन्म देता है।
एक यूजर ने लिखा है - अनपढ़ है कार वाला। दूसरे ने लिखा है अपने साथ साथ दूसरों को मौत के मुंह में खींचना चाहता है। एक यूजर ने लिखा है - बाइक वाला हिम्मती है।
इस वीडियो को देखकर लोग डरे हैं क्योंकि पहाड़ो पर जहां खतरा हमेशा रहता है, ऐसे में खुद लापरवाही से ड्राइविंग करना या ओवरटेक जैसे खतरनाक कदम उठाकर लोग ना केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में डालते हैं। इस वीडियो को अब तक 94000 लोग देख चुके हैं।