1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नन्हें उस्ताद के पैरों की थिरकन देखकर दीवाना हुआ सोशल मीडिया, देखकर कायल हो जाएंगे

नन्हें उस्ताद के पैरों की थिरकन देखकर दीवाना हुआ सोशल मीडिया, देखकर कायल हो जाएंगे

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jun 11, 2021 02:30 pm IST,  Updated : Jun 11, 2021 02:30 pm IST

इस बच्चे के डांस ने सोशल मीडिया पर अपना जादू चला दिया है। अब तक 28 लाख लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। 

dancing kid- India TV Hindi
dancing kid Image Source : TWITTER/@REXCHAPMAN

सोशल मीडिया पर हमेशा कुछ न कुछ धमाकेदार कंटेंट वायरल होता रहता है। कभी किसी की आवाज छा जाती है तो किसी का डांस। डांस की बात करें तो एक छोटा सा उस्ताद अपने जबरदस्त डांस मूमेंट्स की वजह से सोशल मीडिया पर छा गया है। चार या पांच साल का ये बच्चा इतना शानदार डांस कर रहा कि देखकर समझ नहीं आता कि इस डांस को इसने कब सीखा होगा क्योंकि इसकी उम्र भी जरा सी है।

छोटे से उस्ताद का ये शानदार वीडियो Rex Chapman के ट्विटर पेज पर शेयर किया गया है जिसे जमकर सराहा जा रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है - छोटा बच्चा बड़ों के साथ डांस कर रहा है। 

https://twitter.com/RexChapman/status/1402673212140314626

वीडियो में आप देख सकते हैं कि ये विदेश में कहीं शूट किया गया है। एक डांस इवेंट लग रहा है जिसमें लड़के और लड़कियां भाग ले रहे हैं। इन्हीं लोगों के बीच एक छोटा सा बच्चा भी डांस कर रहा है। बच्चे का डांस देखकर अच्छे अच्छे लोगों के पसीने छूट सकते हैं क्योंकि उसका परफेक्ट डांस और पैरों की शानदार रिदम गजब ढा रही है।

वीडियो में इस बच्चे को देखकर लग नहीं रहा कि वो डांस करने में मेहनत कर रहा है,ऐसा लग रहा है कि वो इस चीज को इन्जॉय कर रहा है। वो इतने शानदार तरीके से दूसरे डांसरों के साथ ताल पर ताल मिला रहा है कि देखने वाले हैरान हो रहे हैं। 

यूजर लगातार इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं औऱ इसे अब तक 28 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस बच्चे के जबरदस्त डांस के दीवाने लोग लगातार इसे शेयर और रीट्वीट कर रहे हैं ताकि दूसरे लोग भी इस शानदार डांस के गवाह बन सके। 

इस वीडियो को अब तक 1 लाख 30 हजार लोग पसंद कर चुके हैं औऱ 22 हजार लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। डेढ हजार से ज्यादा कमेंट्स अब तक आ चुके हैं और ये सिलसिला जारी है। 

यूं भी बच्चों के वीडियो और उनकी बाल सुलभ हरकतें यूजर को पसंद आती हैं क्योंकि बच्चों की क्यूटनेस औऱ चपलता उन्हें उत्साहित करती है। नए जमाने के बच्चों की बात करें तो वो काफी एक्टिव हैं, बिना झिझके वो शानदार परफॉरमेंस देते हैं और हम काम में आगे रहते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।