1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिलजीत दोसांझ ने 'रसोड़े में कौन था' ट्विस्ट के साथ 'पबजी' को लेकर दिया ये मजेदार जवाब, छूट जाएगी आपकी हंसी

दिलजीत दोसांझ ने 'रसोड़े में कौन था' ट्विस्ट के साथ 'पबजी' को लेकर दिया ये मजेदार जवाब, छूट जाएगी आपकी हंसी

 Published : Sep 03, 2020 06:10 pm IST,  Updated : Sep 03, 2020 06:11 pm IST

दिलजीत दोसांझ से एक फैन ने पूछा कि 'दोसांझ क्या आप भी पबजी गेम खेलते थे?' इस पर सिंगर ने मजेदार जवाब दिया।

diljit dosanjh on pubg with rasode me kaun tha twist- India TV Hindi
दिलजीत दोसांझ ने 'रसोड़े' ट्विस्ट के साथ 'पबजी' को लेकर दिया मजेदार जवाब Image Source : INSTAGRAM

सरकार ने लोकप्रिय गेमिंग ऐप पबजी सहित चीन की कंपनियों से जुड़े 118 अन्य मोबाइल ऐप पर बुधवार को प्रतिबंध लगा दिया था। इन्हें भारत की संप्रभुता, अखंडत, सुरक्षा और शांति-व्यवस्था के लिए खतरनाक मानते हुए इन पर पाबंदी लगायी गयी है। इसके बाद सोशल मीडिया पर खूब मजेदार मीम्स भी वायरल हुए। अब सिंगर दिलजीत दोसांझ ने इसे 'रसोड़े में कौन था' से भी जोड़ दिया है। 

दरअसल, दिलजीत दोसांझ से एक फैन ने पूछा कि 'दोसांझ क्या आप भी पबजी गेम खेलते थे?' इस पर सिंगर ने जवाब दिया, "पबजी नहीं खेला, सिर्फ सब्जी (SUB-G) खेलता हूं रसोड़े में।"

लगातार ट्रेंड कर रहा G.O.A.T, जानें क्या है दिलजीत दोसांझ से इसका कनेक्शन

दिलजीत का ये मजेदार जवाब लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 

बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसे टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' की स्टार कास्ट के डायलॉग पर बनाया गया था। डायलॉग को म्यूजिक के साथ ऐसे पेश किया गया कि ये लोगों को खूब पसंद आया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।