1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: जब मॉल में घुसी छह फीट की विशाल छिपकली, वीडियो देखकर दहल जाएगा दिल

Viral: जब मॉल में घुसी छह फीट की विशाल छिपकली, वीडियो देखकर दहल जाएगा दिल

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 08, 2021 03:14 pm IST,  Updated : Apr 08, 2021 03:14 pm IST

आप खरीदारी करने मॉल जाएं और आपके सामने डायनासोर जैसी छिपकली आ जाए तो क्या करेंगे आप। थाइलैंड से ये डराने वाला वीडियो सामने आया है। 

monitor lizard in mall- India TV Hindi
monitor lizard in mall Image Source : TWITTER/@TORBEN_KASSLER

जबसे मॉल और सुपरमार्केट का कल्चर शुरू हुआ है, लोगों को काफी सुविधाएं हो गई। हर तरह का सामान एक ही जगह पर और खाना पीना भी वहीं। लेकिन एक मॉल में लोगों के साथ साथ एक विशाल छिपकली भी शायद शॉपिंग करने पहुंच गई। जी हां इस अजीबोगरीब वाकये का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक विशाल छिपकली मॉल में जा पहुंची और सामान की रैक पर चढ़ गई। 

इस वीडियो को टोरबेन कैसेर नामक ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि सुपरमार्केट की एक अलमारी पर विशालकाय छिपकली चढ़ रही है। उसके पंजों से अलमारी का सामान गिर रहा है और आस पास के लोग चिल्ला रहे हैं। 

ये वाकया थाइलैंड के नेखोन पैथोम इलाके का बताया जा रहा है। वहां 7 इलेवन मॉल में उस वक्त हल्ला मच गया जब एक विशालकाय मॉनिटर लिजार्ड मॉल में घुस आई। लोग इतनी बड़ी छिपकली को देखकर डर कर चिल्लाने लगे आस पास छिपने की कोशिश करने लगे। वहीं स्टाफ के लोग भी इधऱ उधऱ छिपने की कोशिश करने लगे।

विशालकाय छिपकली भी काफी डरी हुई लग रही थी और वो खाने पीने की चीजों की रैक पर चढने की कोशिश करने लगी। इस चक्कर में कई पैकेट और बोतलें नीचे गिरने लगी। 

मॉल के स्टाफ का कहना है कि छिपकली करीब आधा घंटे तक स्टोर रूम में छिपी रही और इसके बाद पुलिस के साथ जानवर पकड़ने वाला स्टाफ आकर उसे ले गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।