1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: उफनती नदी किनारे खड़ी थी भीड़, मिट्टी कटते ही नदी में गिरा शख्स और...

Video: उफनती नदी किनारे खड़ी थी भीड़, मिट्टी कटते ही नदी में गिरा शख्स और...

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jun 25, 2021 11:14 am IST,  Updated : Jun 25, 2021 11:15 am IST

इंडिया में लोग कहीं भी खड़े हो जाते हैं। भले ही वो पहाड़ हो या उफनती नदी। फिर होते हैं ऐसे हादसे जो याद रह जाते है।

mud slide- India TV Hindi
 mud slide  Image Source : INSTAGRAM/JAAT K JOKE

भारत दर्शकों का देश है। यहां बाजार में लड़ाई हो या JCB की खुदाई, देखने के लिए लोग जमा हो ही जाते हैं। लोगों को कुछ न कुछ देखने का शौक है इसलिए जहां देखो भीड़ लगी रहती है। कई बार लोग जानपर खेलकर भी ऐसे नजारे देखने के लिए जमा हो जाते हैं। ऐसे ही जाबांज दर्शकों की भीड़ के संग एक हादसा हो गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो को jaat k jokes नामक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है और वीडियो देखकर लोगो के मुंह से यही निकल गया है कि बच गया बंदा। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कई लोगों की भीड़ एक उफनती नदी के किनारे पर खड़े होकर कुछ देख रही है। नदी के किनारे की मिट्टी कट रही है लेकिन उसी गीली मिट्टी के ऊपर खड़े लोग कहीं कुछ अनोखा देखने में व्यस्त हैं। 

एकाएक नदी के किनारे की मिट्टी धंसती है और वहां खड़े लोग तो पीछे हट जाते हैं लेकिन बिलकुल किनारे खड़ा आदमी मिट्टी के साथ ही नदी में नीचे की तरफ गिरता है। तभी वहां लोग उसकी मदद के लिए आते हैं औऱ उसका हाथ पकड़कर ऊपर खींच लेते हैं। अगर एक दो मिनट की भी देर हुई होती तो नीचे गिरा शख्स नदी के तेज बहाव में बह गया होता। 

इस वीडियो को देखकर लोग हैरान तो हो ही रहे हैं, साथ ही लोगों को सबक मिल रहा है कि ऐसी जगहों पर जाते समय अपने आस पास देख लेना चाहिए।स 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।