1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. परिवार को घर ले जाने के लिए इस शख्स ने लगाया अनोखा जुगाड़, वायरल हो गया वीडियो

परिवार को घर ले जाने के लिए इस शख्स ने लगाया अनोखा जुगाड़, वायरल हो गया वीडियो

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 16, 2020 02:38 pm IST,  Updated : May 16, 2020 03:04 pm IST

लॉकडाउन में परिवार को घर ले जाने के लिए एक व्यक्ति ने अनोखा जुगाड़ लगाया है। उनका यह वीडियो सोशल वीडियो पर वायरल हो रहा है।

viral video- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : TWITTER/INDIA TV HINDI

कहते हैं कि आवश्यकता ही अविष्कार की जननी है। कोरोना के प्रकोप के बीच जहां लाखों मजदूर पैदल, तपती धूप में सैंकड़ी चलकर घर जाने को मजबूर हैं वहीं एक शख्स ने परिवार को इस तकलीफ से बचाने के लिए अनोखा जुगाड़ निकाला है जिसे लोग सराह रहे हैं। 

एक तरफ जहां लोग बैलगाड़ी या दूसरे तरीके अपना रहे हैं इस शख्स ने झूले के साथ बाइक को कनेक्ट करके अपने परिवार को आराम से घर पहुंचाने की ठानी है।  एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें ये व्यक्ति झूले में अपने परिवार को बैठाकर घर ले जा रहा है। व्यक्ति का यह अनोखा जुगाड़ लोगों को काफी पसंद आया है।

वायरल हो रहे वीडियो में व्यक्ति ने बाइक को झूले से कनेक्ट कर लिया है और जिसकी मदद से वह अपने परिवार को लेकर जा रहा है।  बाइक को चलाकर झूले के स्टियरिंग से बैलेंस करके वह जा रहा है। झूले में उसका परिवार बैठा हुआ है और सामान रखा हुआ है।

मजूदरों के बच्चों को लेकर घर जाते हुए कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आईं थी जिसमें एक बच्चा ट्रॉली पर सो रहा है और मां ट्रॉली को खिंचकर ले जा रही है।

कोरोना वायरस महामारी के चलते देशभर में 2500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। देशभर में 85 हजार से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।