1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नीरज चोपड़ा की बायोपिक में कौन बने 'गोल्डन बॉय', खुद नीरज ने बताई थी च्वाइस

नीरज चोपड़ा की बायोपिक में कौन बने 'गोल्डन बॉय', खुद नीरज ने बताई थी च्वाइस

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Aug 10, 2021 03:29 pm IST,  Updated : Aug 10, 2021 03:29 pm IST

नीरज चोपड़ा ने कुछ साल पहले कहा था कि अगर उनकी बायोपिक बनती है तो दो एक्टर हैं जो उनका रोल अच्छे से निभा सकते हैं।

neeraj chopra biopic- India TV Hindi
neeraj chopra biopic Image Source : SOCIAL MEDIA

टोक्यो ओलंपिक में जेवलिन थ्रो के जरिए भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा रातों रात सेलेब्रिटी बन गए हैं। अपनी सालों की मेहनत, लगन और विजन के चलते नीरज ने न केवल ओलंपिक्स में भारत को एथलेटिक्स में पहला गोल्ड दिलाया है बल्कि वो जनता में खेल की लौ जगाने वाले हीरो बन गए हैं। हीरो की बात करें तो नीरज चोपड़ा पर भी देर सवेर बायोपिक बनेगी ही। और ऐसे में उनकी बायोपिक में नीरज चोपड़ा का रोल कौन कर सकता है, इसकी च्वाइस कुछ साल पहले खुद नीरज ने ही बयां कर दी थी।

दरअसल नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतने से पहले ही यानी 2018 में एक इंटरव्यू में इस बात की ख्वाहिश जताई थी कि कभी भविष्य में उनके ऊपर बायोपिक बनती है तो हीरो का दो एक्टर कर सकते हैं। 

नीरज चोपड़ा ने कहा था कि अगर ऐसा होता है तो वो अक्षय कुमार या रणदीप हुड्डा नीरज चोपड़ा का रोल प्ले करते देखना चाहेंगे। आज जब खुद नीरज चोपड़ा फिल्म की बजाय देश के हीरो बन चुके हैं तो कई मीम्स बन रहे हैं जिसमें नीरज अपनी बायोपिक में खुद ही हीरो बने दिख रहे हैं।

इस बारे में अक्षय कुमार ने भी अपनी राय जाहिर की।  ई टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने कहा कि नीरज खुद एक अच्छे दिखने वाले शख्स हैं। वो खुद इतने गुड लुकिंग और हैंडसम हैं, अगर उनकी यानी अक्षय कुमार की कभी बायोपिक बनती है तो निश्चित ही नीरज चोपड़ा को उसमें हीरो का रोल करना चाहिए। 

नीरज चोपड़ा की बायोपिक को लेकर सोशल मीडिया काफी एक्टिव है और लगातार नए मीम्स बन रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार पर काफी मीम्स बन रहे हैं और उनकी एक तस्वीर हाथ में लाठी लिए काफी वायरल हो रही है। दरअसल ये उनकी पुरानी फिल्म सौगंध की एक तस्वीर है जिसमें वो हाथ में डंडा  लिए खड़े हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।