1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: न्यूजीलैंड की पुलिस ने बॉलीवुड गानों पर किया धमाकेदार डांस, वायरल हुआ दिवाली सेलिब्रेशन का वीडियो

Viral Video: न्यूजीलैंड की पुलिस ने बॉलीवुड गानों पर किया धमाकेदार डांस, वायरल हुआ दिवाली सेलिब्रेशन का वीडियो

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 21, 2020 01:34 pm IST,  Updated : Nov 21, 2020 01:34 pm IST

न्यूजीलैंड के ये पुलिस अधिकारी बॉलीवुड के हिट गानों पर जमकर डांस कर रहे हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

new zealand police dancing bollywood songs- India TV Hindi
न्यूजीलैंड की पुलिस ने बॉलीवुड गानों पर किया डांस  Image Source : TWITTER

वैसे तो पुलिस कर्मियों को आपने अक्सर लोगों की सुरक्षा करते या क्रिमिनल्स को पकड़ते ही देखा होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी लोगों का मनोरजंन करते दिखाई दे रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि न्यूजीलैंड के ये पुलिस अधिकारी बॉलीवुड के हिट गानों पर जमकर डांस कर रहे हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

जानकारी के अनुसार, न्यूजीलैंड के वेलिंगटन परिषद में दिवाली का त्योहार धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। इस खास मौके पर वहां पुलिस कर्मियों ने बॉलीवुड के हिट गानों पर डांस किया। हिंदी गानों पर विदेशी पुलिसवालों को थिरकता देख लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही कर रहे हैं। 

Viral Pic: जब रंगे हाथों पकड़ा गया गन्ना चोर, छिपने के अंदाज ने बनाए लाखों दीवाने

इस डांस वीडियो को इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है। 

गौरतलब है कि 14 नवंबर को पूरे देश में धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया गया। हालांकि, कोरोना वायरस की वजह से पहले जैसा सेलिब्रेशन नहीं हो पाया। लोगों ने कोरोना वायरस को देखते हुए सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।