1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: कश्मीर से आया हैरान कर देने वाला वीडियो, दुल्हन ने महिंद्रा थार चलाकर की अपनी विदाई

Viral Video: कश्मीर से आया हैरान कर देने वाला वीडियो, दुल्हन ने महिंद्रा थार चलाकर की अपनी विदाई

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Aug 26, 2021 03:13 pm IST,  Updated : Aug 26, 2021 03:13 pm IST

आमतौर पर दूल्हा दुल्हन को विदा कराकर ले जाता है। लेकिन कश्मीर से आया ये वीडियो दुल्हन के नए अंदाज को दिखा रहा है।

kashmiri bride drove car in her vidai- India TV Hindi
kashmiri bride drove car in her vidai Image Source : TWITTER/@MANTASHAQ_

कश्मीर से आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग खुश होने के साथ साथ नए कश्मीर की बात कर रहे हैं। जेंडर इक्वालिटी की बात करता ये खूबसूरत वीडियो दिखा रहा है कि कैसे एक दुल्हन शादी के बाद विदाई के वक्त खुद कार चलाकर दूल्हे को ले जा रही है। 

ट्विटर पर इस वीडियो को मनताशा कुरैशी नामक यूजर ने शेयर किया है। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कश्मीरी दुल्हन शादी के बाद दूल्हे के साथ जा रही है। लेकिन इस बार अंदाज नया है। दुल्हन खुद महिंद्रा थार चला रही है और साथ की सीट पर बैठा दूल्हा उसे प्रोत्साहित कर रहा है। खुश और मुस्कुराती दुल्हन को देखकर लोग खुश हो रहे हैं और बदले हुए जमाने के इस अंदाज से खासे प्रभावित हो रहे हैं। 

कहा जा रहा है कि ये शादी 22 अगस्त को हुई थी। दुल्हन का नाम सना शबनम है औऱ दूल्हा है शेख आमिर। सना अपनी शादी में पुराने चले आ रहे रिवाजों को तोड़कर कुछ नया और प्रगतिशील करना चाहती थी और उनके पति ने भी उनका साथ दिया। इस कार को चलाकर सना ने अपने ससुराल में ग्रेंड एंट्री की। उनके ससुराल पक्ष के लोग भी उनके इस अंदाज को पसंद कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि ये उत्तरी बारामूला में हुई शादी के बाद का वीडियो है। यहां कश्मीरी लड़की की शादी हुई थी जिसके बाद इस खास अंदाज में उसकी विदाई हुई और दूल्हे के प्रोत्साहन भरे नजरिए ने भी लोगों का दिल जीत लिया है। 

लोग इस वीडियो को खूबसूरत, प्रोत्साहित, शानदार बता रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।