1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चुनाव हारने के बाद Viral हुआ सोनाली फोगाट का Tik Tok वीडियो

चुनाव हारने के बाद Viral हुआ सोनाली फोगाट का Tik Tok वीडियो

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 24, 2019 06:08 pm IST,  Updated : Oct 24, 2019 06:09 pm IST

सोनाली फोगाट के चुनाव हारने के तुरंत बाद उनका एक टिक टॉक वीडियो वायरल हो रहा है।

sonali phogat- India TV Hindi
sonali phogat

हरियाणा में भाजपा की स्टार प्रचारक सोनाली फोगाट Sonali Phogat के चुनाव हारने के बाद उनका TikTok वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो गया है। सोनाली के लाखों फैंस हैं लेकिन चुनाव हारने के बाद उनकी मायूसी से भरा ये वीडियो Tik Tok ही नहीं अन्य प्लेटफॉर्म पर भी वायरल हो गया है। 

इस वीडियो में सोनाली दुखी चेहरे के साथ सैड सॉन्ग खुशी के पल कहां ढूंढूं...गाती दिख रही हैं। यूजर इस वीडियो को उनकी विधानसभा चुनावों में मिली हार से जोड़कर देख रहे हैं।

आपको बता दें कि सोनाली फोगाट मशहूर Tik Tok स्टार हैं जो हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से भाजपा टिकट पर इस बार चुनाव में उतरी थीं। सोनाली टीवी कलाकार होने के साथ साथ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष भी थीं, जिसका उन्हें लाभ मिलना तय माना जा रहा था। सोनाली को उम्मीद थी कि टिक टॉक पर उनके लगभग 1.30 लाख फॉलोअर उन्हें वोट देंगे और उनकी लोकप्रियता उनकी जीत तय कर देगी। 

लेकिन टिक टॉक की लोकप्रियता काम नहीं आई औऱ सोनाली हार गई। अब हार के बाद सोनाली के ये वीडियो वायरल हो रहे हैं जिस पर विरोधी भी मजे ले रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।