1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सोनू निगम ने शेयर किया 15 साल की उम्र में गाया, अवॉर्ड विनिंग गाना, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सोनू निगम ने शेयर किया 15 साल की उम्र में गाया, अवॉर्ड विनिंग गाना, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 12, 2020 11:39 am IST,  Updated : May 12, 2020 11:39 am IST

सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह 15 साल की उम्र में स्टेज पर गाना गाते नजर आ रहे हैं।

sonu nigam- India TV Hindi
सोनू निगम Image Source : INSTAGRAM/SONU NIGAM

लॉकडाउन में सिंगर सोनू निगम भले ही दुबई में फंसे हों लेकिन वो समय समय पर पुराने गाने और यादों के जरिए अपने फैंस का मनोरंजन करने में  कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। महाभारत के टाइटल सॉन्ग को शेयर करने के बाद सोनू निगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक और पुराना  गाना शेयर किया है जिस उन्होंने महज 15 साल की उम्र में गाया था। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरे इंस्ट्रमेंटल ग्रुप के साथ सोनू निगम चल उड़ जा रे पंछी गाना गा रहे हैं। सोनू निगम ने इस पोस्ट के कैप्शन में गाने  की पूरी जानकारी देते हुए बताया है कि इस गाने को उन्होंने 15 साल की उम्र में गाया था। 31 जुलाई, 1988 के दिन, दिल्ली के सिरी फोर्ट  ऑडिटोरियम में  'चल उड़ जा रे पंछी' की पूरी रिकॉर्डिंग है। मेनस्ट्रीम म्यूजिक में मेरा पहला पुरस्कार। इस परफॉरमेंस से कुछ पहले ही मैं पंद्रह साल  का हुआ था। इससे दो साल पहले यानी 1986 में मेरे पिता इसी कंपटीशन को जीत चुके थे औऱ उन्होंने अपने दोस्तों से कहा था कि अगले साल मेरा  बेटा आएगा और इस अवॉर्ड को जीतेगा। मेरी आवाज को मैच्योर होने में एक साल औऱ लगा और ये बात 1988 में सच हो गई इसी साल की  शुरूआत में मैंने ऑल इंडिया संगम कला ग्रुप पुरस्कार (गजल के लिए) जीता था। वीडियो कर्टसी : अमरजीत सिंह कोहली और प्रेम भाटिया जी। 

आपका बता दें कि कुछ दिन पहले ही सोनू निगम ने एक स्टेज परफॉरमेंस में गाया महाभारत का टाइटल सॉन्ग भी शेयर किया था जिसे दुनिया भर में  सराहना मिली थी। 

सोनू निगम लॉकडाउन में लगातार लाइव स्ट्रीमिंग और यादों को शेयर करने के साथ साथ अपने फैंस को प्रोत्साहित कर रहे हैं कि लॉकडाउन में घर  में ही सेफ रहें। वो खुद दुबई में अपने बच्चों और परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। सोन लॉकडाउन से पहले अपने बच्चों से मिलने दुबई गए थे, उसी  वक्त लॉकडाउन की घोषणा हो गई औऱ सोनू दुबई में ही रह गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।