1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सोते-सोते गाना सुनकर डांस करने लगा ये बच्चा, वायरल हुआ वीडियो

सोते-सोते गाना सुनकर डांस करने लगा ये बच्चा, वायरल हुआ वीडियो

 Published : Aug 23, 2019 01:19 pm IST,  Updated : Aug 23, 2019 01:27 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक बच्चा सोते-सोते अपना फेवरेट गाना सुनकर डांस करने लगता है।

Viral video- India TV Hindi
Viral video Image Source : TWITTER

बच्चे बहुत मासूम होते हैं उन्हें नहीं पता होता कि उनकी मासूमियत लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट ले आती है। इसी तरह सोशल मीडिया पर एक बच्चे की वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपना फेवरेट गाने पर सोते-सोते डांस कर रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में छोटा बच्चा कार की पिछली सीट पर सो रहा है। लेकिन जैसे ही उसके माता-पिता गाना बजाते हैं वह बच्चा उठकर डांस करने लगता है।

बच्चे की मां इसकी वीडियो बना लेती है। यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो में अलग-अलग गाने लगाकर इसे शेयर कर रहे है।

इस वीडियो को ट्विटर पर 7.6 मिलियन लोग देख चुके हैं। इसके अलावा फेसबुक, इंस्टाग्राम पर भी ये वीडियो वायरल हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।