बच्चों की मासूमियत ही है जो इस व्यस्त और मतलबी दुनिया में इंसानियत को जिंदा रखने में कामयाब है। कुछ ऐसा ही वाकया दिखा एक फोटो Viral Photo में, जो इंटरनेट पर वायरल हो गई है। जी हां, दिल्ली की 11 माह की एक बच्ची की तस्वीर सोशल मीडिया Social media पर वायरल हो रही है। अस्पताल में पलंग पर प्लास्टर चढ़ाए लेटी इस बच्ची की बगल में इसकी गुड़िया doll भी प्लास्टर चढ़ाए लेटी है। मासूम बचपन की शिद्दत दिखाने वाली ये फोटो लोगों को भावुक कर रही है। फोटो में पैरों पर प्लास्टर चढ़वाए बच्ची निश्चिंत होकर दूध पी रही है और बगल में उसकी गुड़िया भी है जिसके पैर प्लास्टर चढ़ाए ऊपर टंगे हैं।
मामला दिल्ली के दरियागंज का है। यहां 11 माह की फरीन बिस्तर से गिरी तो उसके पैरों में फ्रेक्चर आ गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने प्लास्टर चढ़ाने के लिए बहुत मेहनत की लेकिन बच्ची तैयार नहीं हो रही थी। तब डॉक्टरों ने पहले उसकी फेवरेट गुड़िया को प्लास्टर चढ़ाया और ये तरकीब काम कर गई। बच्ची गुड़िया को प्लास्टर चढ़ने के बाद प्लास्टर चढ़वाने को राजी हो गई। इसके बाद किसी ने बैड पर लेटी नन्हीं बच्ची और गुड़िया की ये तस्वीर खींच ली और एक समाचार पत्र ने इस पर खबर भी की।

viral
इसके बाद से ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है औऱ इस पर जबरदस्त लाइक्स आ रहे हैं। यूजर बच्चे की मासूमियत, मासूम जिद और निश्चल प्रेम की मिसाल देकर फोटो की तारीफ कर रहे हैं।