1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेबी पांडा का ये क्यूट वीडियो देख आपको याद आ जाएंगे बचपन के दिन

बेबी पांडा का ये क्यूट वीडियो देख आपको याद आ जाएंगे बचपन के दिन

 Written By: India TV Viral Desk
 Published : Sep 27, 2021 02:50 pm IST,  Updated : Sep 28, 2021 10:16 am IST

इस वीडियो में एक बेबी पांडा पानी में मस्ती करते हुए नजर आ रहा है। देखिए वीडियो।

baby panda- India TV Hindi
बेबी पांडा Image Source : INSTAGRAM/ SMITHSONIANZOO

आपको सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से बढ़कर एक मजेदार और क्यूट वीडियो देखने को मिल जाएंगे। ये जानवर भी इंसानों की तरह अपनी जिंदगी का भरपूर लुत्फ उठाते हैं। इनमें से कई वीडियो इतने प्यारे होते हैं कि लोगों की दिल जीत लेते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिल जीत लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेबी पांडा पानी में मस्ती करते हुए नजर आ रहा है। 

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बेबी पांडा पानी में लोटता हुआ और उधर-उधर कूदता हुआ नजर आ रहा है। वे बड़े मजे से पानी में खेलता है। वहां एक दूसरा पांडा भी आता है लेकिन वो खेलने में इतना मगन रहता है कि उसके तरफ देखता भी नहीं है और फिर दूसरा पांडा वहां से चला जाता है। 

प्यासे कुत्ते को एक शख्स ने अपने हाथों से पिलाया पानी, लोग बोले - इसे कहते हैं इंसानियत

इस क्यूट वीडियो को देखने के बाद हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। इतना ही नहीं लोगों को अपने बचपन के दिन भी याद आ जाएंगे। कई लोग ऐसे होंगे जिन्होंने इस तरह बचपन में फर्श पर फैले हुए पानी के साथ खूब खेला होगा।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर smithsonianzoo ने अपने पेज से शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 3 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा  - बेहद ही प्यारा वीडियो है।

एक अन्य यूजर ने लिखा - पांडा बहुत ही क्यूट है।

Viral: लड़की को बंदर के साथ फोटो खिंचवाना पड़ा मंहगा, देखिए वीडियो

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।