1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गीली जमीन पर स्टंट कर रहे शख्स के साथ अचानक हुआ कुछ यूं हाल, देखें वायरल वीडियो

गीली जमीन पर स्टंट कर रहे शख्स के साथ अचानक हुआ कुछ यूं हाल, देखें वायरल वीडियो

 Written By: India TV Viral Desk
 Published : Oct 05, 2021 05:11 pm IST,  Updated : Oct 05, 2021 05:11 pm IST

इस वीडियो में एक शख्स मजे से स्विमिंग करना चाहता है, लेकिन तभी उसके साथ कुछ ऐसा होता है, देखिए वीडियो।

viral video- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : INSTAGRAM/ FUNNYREELSPOSTINGGG

सोशल मीडिया की दुनिया में आपको आए दिन कुछ न कुछ अलग देखने को मिल ही जाता है, जहां लोग मशहूर होने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। खासकर युवाओं में स्टंट को लेकर काफी क्रेज देखने को मिलता है। उनकी पोस्ट कई बार उन्हें फेमस बना देती है तो कई बार इन लोगों पर ही उनका पोस्ट उलटा पड़ जाता है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाएगा। अक्सर आपने लोगों को स्विमिंग पूल में अलग-अलग करतब करते हुए देखा होगा। ये लोग तरह-तरह के स्टंट करते हुए वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर  पोस्ट करते हैं। लेकिन कई बार मजे के चक्कर में सारा खेल बिगड़ जाता है। इस वीडियो में एक शख्स मजे से स्विमिंग करना चाहता है, लेकिन तभी उसके साथ कुछ ऐसा होता है। जिसे देखकर आपकी हंसी रोके नहीं रुकेगी।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स स्विमिंग पूल पर जाने से पहले बाहर गीले जमीन पर स्लाइड करने की कोशिश करता है। लेकिन जैसे ही वो स्लाइड करना शुरू करता है वह पास खड़ी गाड़ी के पास जा टकराता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर funnyreelspostinggg नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। 

लोग इस फनी वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।  यूजर्स ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा - अगली बार ऐसा करने से पहले सौ बार सोचेगा।  इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।