1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 19 लाख रुपये में बिकता है इस भारतीय ट्रेन का 1 टिकट, सुविधाओं के आगे 5 स्टार होटल भी फेल, आखिर कहां का कराती है सफर

19 लाख रुपये में बिकता है इस भारतीय ट्रेन का 1 टिकट, सुविधाओं के आगे 5 स्टार होटल भी फेल, आखिर कहां का कराती है सफर

 Published : Dec 18, 2022 07:36 am IST,  Updated : Dec 18, 2022 07:36 am IST

इस ट्रेन के टिकट की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस आम भारतीय में सफर करना एक सपने जैसा है। ट्रेन के अंदर इतनी सुविधाएं होती हैं कि कोई फाइव स्टार होटल भी उसके सामने बौना साबित हो सकता है।

Maharaja Express- India TV Hindi
Maharaja Express Image Source : SOCIAL MEDIA

भारतीय रेल से करोड़ों लोग प्रतिदिन यात्रा करते हैं। ट्रेन में सफर करने के लिए आपको टिकट भी लेना होता। आमतौर पर ट्रेन के टिकट ज्यादा महंगे नहीं होते हैं, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि एक ऐसी ट्रेन है जिसके टिकट की कीमत 19 लाख है, तो क्या आप यकीन करेंगे? आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा लेकिन ये हकीकत है। आइए हम जानते हैं कि आखिर किस ट्रेन की टिकट इतनी महंगी है और क्यो हैं? 

ट्रेन में क्या-क्या है सुविधाएं? 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इस ट्रेन का टिकट 19 लाख 90 हजार रुपये का है। वीडियो में युवक बताता है कि इस ट्रेन के टिकट की कीमत बिल्कुल चौंकाने वाली है। इस ट्रेन में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए ट्रेन के अंदर का आलीशान कमरा दिखाता है। युवक वीडियो में जानकारी देते हुए कहता है, 'दोस्तों हम आपको महाराजा ट्रेन का सबसे विशाल और महंगा केबिन दिखाने जा रहे हैं।' आगे बताता है कि इसके लिविंग रूम में एक काउच है। इसके अलावा स्टडी टेबल है। युवक बताता है कि दोस्तों ट्रेन के कोच जितना ही उस कोच में एक आलीशान कमरा बना दिया है।

इतने पैसे में फ्लैट खरीद लिए जाएंगे
अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। इस वीडियो को 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस पर अब तक 77 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। इसके अलावा वीडियो पर लोगों के अजीबोगरीब जवाब भी मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि हम इस रेट पर प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि इतने पैसों में मुझे एक फ्लैट खरीद लेना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।