1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यागी तूफान का कहर, पुल ढहते ही नदी में समा गईं कई गाड़ियां, खौफनाक Video हुआ वायरल

यागी तूफान का कहर, पुल ढहते ही नदी में समा गईं कई गाड़ियां, खौफनाक Video हुआ वायरल

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 10, 2024 02:17 pm IST,  Updated : Sep 10, 2024 02:17 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। वायरल वीडियो को वियतनाम का बताया जा रहा है जिसमें यागी तूफान का कहर नजर आ रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
पुल ढहते ही उसमें गिर गईं गाड़ियां Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आमतौर पर हंसाने वाले वीडियो ज्यादा वायरल होते हैं। मगर कभी-कभी किसी देश या शहर का ऐसा वीडियो वायरल हो जाता है जिन्हें देखने के बाद इंसान को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। सड़क हादसे, घर ढहने या फिर किसी तूफान के आने से हुए नुकसान के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं और उन वीडियो को देखने के बाद लोगों के होश उड़ जाते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यागी तूफान का कहर देखने को मिला।

यागी तूफान का कहर

एक वाहन के डैश कैम में ऐसा नजारा कैद हुआ जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक ट्रक सड़क पर चलते हुए जा रहा है। तभी एक पुल आता है जिसे पार करने के लिए ट्रक का ड्राइवर उसपर चढ़ता है मगर जैसे ही ट्रक पुल के पास पहुंचता है, वो पुल ताश के पत्तों की तरह गिर जात है और इसके चपेट में ट्रक के साथ कई अन्य गाड़ियां भी आ जाती हैं। इस हादसे को देखते हुए दूसरे सभी वाहन चालक अपनी बाइक और कार को रोक लेते हैं और वहां से वापस जाने लगते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

कहां का है यह वायरल वीडियो?

इस वीडियो को एक्स हैंडल पर @volcaholic1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए इससे जुड़ी जानकारी भी दी गई है। कैप्शन में लिखा है, 'वियतनाम में, फु थो में फोंग चाउ ब्रिज का एक हिस्सा बाढ़ के पानी में बह जाने के बाद कम से कम 13 लोग हांग (लाल) नदी में गिर गए। करीब 10 वाहन और 2 बाइक इसमें गिर गए। टाइफून यागी के बाद तेज बहाव के कारण बचाव कार्य बाधित हो रहे हैं और हताहतों की संख्या अभी भी स्पष्ट नहीं है।'

ये भी पढ़ें-

शराब पीकर चचा हो गए टल्ली, उसके बाद जो हुआ उसे देखकर आप रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी, देखें Video

Video: पूरा परिवार मिलकर भी नहीं खा पाएगा यह एक पराठा, आकार देखकर भौचक्के हो जाएंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।