सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी है। यहां कब क्या वायरल हो जाए और कब कैसा वीडियो आपके फीड पर आ जाए, आप कुछ अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। आप जब भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जाएंगे तो आपको हमेशा कोई नया वायरल वीडियो देखने को मिल ही जाएगा। कभी मेट्रो में सीट के लिए लड़ते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है तो कभी रील के लिए अजीबो-गरीब हरकत करते हुए लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा जुगाड़ के भी काफी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। खैर अभी इन सभी से हटकर एक अलग तरह का वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी पार्टी का मालूम पड़ता है। वीडियो में हाई म्यूजिक की आवाज आ रही है। वहीं काफी लोग भी वहां मौजूद नजर आ रहे हैं। इसी भीड़ के बीच में एक चचा नजर आते हैं जो पीने के बाद हाई हो गए हैं। एक शीशे के सामने चचा खड़े हैं और वो उसी जगह से आगे जाने की कोशिश कर रहे हैं। मगर शीशे में अपनी प्रतिबिंब देखने के बाद उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे सामने कोई दूसरा आदमी है और वो उनकी तरफ आना चाहता है। ऐसा समझकर वो पीछे हट जाते हैं और अपनी ही प्रतिबिंब को आगे आने के लिए कहते हुए दिखाई देते हैं। आखिर में वो खुद ही ढकेलते हुए नजर आते हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @kattappa_12 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको अमिताभ बच्चन की फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' की याद जरूर आई होगी। उसमें एक सीन आता है जब मार खाने के बाद अमिताभ बच्चन नशे में शीशे के सामने खड़े होकर खुद से बात करते नजर आते हैं और फिर शीशे में नजर आने वाले अपने प्रतिबिंब का इलाज करते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा इस वायरल वीडियो में देखने को मिला।
ये भी पढ़ें-
Video: पूरा परिवार मिलकर भी नहीं खा पाएगा यह एक पराठा, आकार देखकर भौचक्के हो जाएंगे आप
ऐसा ट्रेनर हो तो यमराज की क्या जरूरत! लड़की को दौड़ाने के लिए अपनाया खतरनाक तरीका, Video हुआ वायरल