1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पुलिया के नीचे भरे पानी में बाइकर के साथ हुआ खतरनाक हादसा, Video देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

पुलिया के नीचे भरे पानी में बाइकर के साथ हुआ खतरनाक हादसा, Video देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 10, 2024 09:44 am IST,  Updated : Sep 10, 2024 09:44 am IST

एक शख्स पुलिया के नीचे से अपनी बाइक पर बैठकर गुजर रहा था। वहां पानी भरने के कारण उसे गड्ढा नजर नहीं आया और फिर जो हुआ उसे वह कभी नहीं भूल पाएगा।

Screen Grab- India TV Hindi
गड्ढे में गिरी शख्स की बाइक Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर वैसे तो मनोरंजन के ही वीडियो अधिकतर वायरल होते हैं। मगर कभी-कभी कुछ हादसे के भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों के होश उड़ जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे होंगे। अभी सोशल मीडिया पर एक नया वीडिया वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप डर जाएंगे। वीडियो में एक शख्स के साथ हुआ हादसा नजर आ रहा है। आइए आपको बताते हैं कि शख्स के साथ क्या हुआ।

बाइकर के साथ हो गया हादसा

अभी वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक पुलिया के नीचे पानी भरा हुआ है। पानी इतना है कि सड़क नजर नहीं आ रहा है। वहीं एक शख्स अपनी बाइक पर बैठकर पुलिया को पार करने की कोशिश करता है मगर कुछ दूर जाते ही उसकी बाइक एक गड्ढे में गिर जाती है और वह भी नीचे गिर जाता है। कुछ लोग उसे उठाकर वहां से बाहर निकालते हैं मगर उसकी बाइक कहीं नजर नहीं आती है। वीडियो बनाने वाले शख्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, 'मना किया तब भी नहीं माना, अब इसकी गाड़ी को कैसे निकालें।' यह घटना कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है मगर वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 19 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा- ये तो पूरा जाने वाला था। दूसरे यूजर ने लिखा- ये क्लेश तो मेरे साथ भी हो चुका है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई मानते क्यों नहीं हो, इतनी क्यों जल्दी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- गई बाइक पानी में, बरसात के समय रोड पर ड्राइविंग करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

ये भी पढ़ें-

बाइक के टायर में हवा भरने के लिए शख्स ने खोजा नया तरीका, Video हो गया वायरल

आफत कभी भी-कहीं भी आ सकती है, यकीन नहीं तो ये Video देख लीजिए; फिर आप भी मान जाएंगे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।