1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लॉकअप का ताला तोड़े बिना ही आरोपी निकल गया बाहर, पुलिस के सामने दिखाया डेमो, Video हुआ वायरल

लॉकअप का ताला तोड़े बिना ही आरोपी निकल गया बाहर, पुलिस के सामने दिखाया डेमो, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 10, 2024 10:57 am IST,  Updated : Sep 10, 2024 11:37 am IST

अभी सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक आरोपी पुलिस के सामने लॉकअप से ताला तोड़े बिना बाहर निकलकर दिखा रहा है। पुलिस के सामने डेमो किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब आपके सामने कौन सा वीडियो आ जाए, आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं और हर किसी के फीड पर उसके पसंद के मुताबिक वायरल वीडियो आते हैं। डांस, लड़ाई और जुगाड़ के कई वायरल वीडियो आपने अब तक सोशल मीडिया पर देखे ही होंगे। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आएगा कि कैसे एक आरोपी लॉकअप से ताला तोड़े बिना ही बाहर निकल गया। उसने पुलिस के सामने यह डेमो किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

लॉकअप से कैसे बाहर निकला आरोपी?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है जिसे थाने में लॉकअप के बाहर रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि लॉकअप के बाहर कुछ पुलिसकर्मी खड़े हैं और अंदर कुछ आरोपी हैं। उन्हीं में से एक आरोपी ताला तोड़े बिना ही बाहर निकलकर दिखाता है। दरअसल वह आरोपी काफी पतला है और उसका फायदा उसने लॉकअप से बाहर निकलने में उठाया है। उसने लॉकअप के दो रॉड जिनके बीच में सबसे ज्यादा स्पेस था, वहां से बाहर निकलने में सफल रहा है। पुलिस के सामने दिए इस डेमो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि यह वीडियो काफी पुराना है जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स हैंडल पर @rose_k01 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। साल 2022 में पोस्ट किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अब वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है। दूसरे यूजर ने लिखा- पतला होना कई बार फायदेमंद होता है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये है मेंटोस जिंदगी। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत आगे जाएगा यह लड़का।

ये भी पढ़ें-

पुलिया के नीचे भरे पानी में बाइकर के साथ हुआ खतरनाक हादसा, Video देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

बाइक के टायर में हवा भरने के लिए शख्स ने खोजा नया तरीका, Video हो गया वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।