1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खौलते तेल की कढ़ाई में शख्स ने डाल दिया अपना हाथ, उसके बाद का नजारा देख दंग हो जाएंगे आप, देखें Video

खौलते तेल की कढ़ाई में शख्स ने डाल दिया अपना हाथ, उसके बाद का नजारा देख दंग हो जाएंगे आप, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 04, 2024 12:58 pm IST,  Updated : Sep 04, 2024 01:11 pm IST

एक आदमी ने समोसे बनाते हुए कढ़ाई में हाथ डाल दिया। इसके बाद उसने उसमें से गर्म तेल निकालकर अपने हाथ को धोकर दिखाया।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने खौलते तेल में डाल दिया अपना हाथ Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हमें कब अपने कंटेंट से हैरान कर दे, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। हर दिन कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अधिकतर वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान को हंसी आती है या फिर गुस्सा आता है। मगर उन्हीं वीडियोज के बीच में एक या दो वीडियो ऐसे नजर आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद देखने वाले की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। कोई ऐसा स्टंट करके दिखाता है जिसके बारे में किसी ने सोचा तक नहीं होता है तो कोई इंसान ऐसा असंभव काम करके दिखा देता है जिसे सिर्फ देखने से ही इंसान दंग रह जाए। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको दंग कर देगा।

शख्स ने किया असंभव काम

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी हलवाई के दुकान का है। शख्स बेचने के लिए समोसे तल रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है जिस कढ़ाई में समोसे तले जा रहे हैं, उसमें रखे हुए तेल खौल रहा है। तभी शख्स उठता है और अपने हाथ को उस खौलते हुए तेल में डालकर समोसे एक तरफ करने लगता है। वह आदमी इतने पर ही नहीं रुकता है। वह एक छोटे से प्लेट में थोड़ा से निकालकर अपने हाथ पर डालता है और उसी हाथ को अपने चेहरे पर लगाने लगता है। उसने ऐसा काम करके दिखाया जिसके बारे में सोचकर भी लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Anurag55582 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मैं सहमत हूं कि इंडिया बिगर्नस के लिए नहीं है। इसे देखने के बाद मैं पूरी तरह से हैरान हो गया।' वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- वाह गजब, क्या बात है बाबा की। दूसरे यूजर ने लिखा- गजब समोसे बाज आदमी है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई इसको भी गोल्ड मेडल मिलना चाहिए।

ये भी पढ़ें-

दौड़ती मालगाड़ी पर देखते ही देखते चढ़ गए दो लोग, Video देखकर उड़ जाएंगे आप सभी के होश

लड़के का फैशन सेंस देखकर हिल जाएगा आपका दिमाग, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।