1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बंदर आया और दुकान वाले का कर दिया नुकसान, Video देखकर लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

बंदर आया और दुकान वाले का कर दिया नुकसान, Video देखकर लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 07, 2025 01:59 pm IST,  Updated : Jan 07, 2025 01:59 pm IST

एक कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बंदर दिन दहाड़े एक दुकान से सामान चुराते हुए नजर आ रहा है। उसका तरीका भी काफी अलग है जिससे दुकान वाले को चोरी का कोई अंदाजा ही नहीं हो पाया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया वायरल वीडियो का एक चलता फिरता अड्डा है जहां हर दिन और हर समय कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। आप इंस्टा की बात करें, फेसबुक की या फिर एक्स प्लेटफॉर्म की, हर जगह अलग-अलग वीडियो वायरल होते हैं। दरअसल हर दिन लोग अलग-अलग वीडियो को पोस्ट करते हैं और फिर उन्हीं में से कुछ सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो किसी वीडियो में प्यारे बच्चों का डांस देखने को मिलता है। इसी तरह तमाम वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बंदर दुकान में चोरी करते हुए नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक दुकान की छत पर बंदर आ गया है। वो धीरे-धीरे छत के किनारे की तरफ आता है और फिर अपने हाथ को नीचे लटकाए हुए सामान की तरफ बढ़ाता है। इसके तुरंत बाद वो किसी चिप्स या फिर नमकीन के पैकेट को पकड़ता है और उसकी पूरी लड़ी को खींच कर निकाल लेता है। फिर क्या था, उस पूरी लड़ी को लेकर बंदर वहां से भाग जाता है और दुकान वाले को इसका अंदाजा तक नहीं लगता है। वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिली मगर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर theindiansarcasm नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'भाई महीने के अंत में देता हूं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा- बंदर बोला आज की पार्टी मेरी तरफ से। दूसरे यूजर ने लिखा- खाते में लिख लेना। तीसरे यूजर ने लिखा- लाल डायरी में लिखना पड़ेगा। चौथे यूजर ने लिखा- क्या प्लेयर है। वहीं कई अन्य यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

T-shirt प्रिंटिंग का ये जुगाड़ भी कमाल है, Video आपको जरूर आएगा पसंद

दीदी के साथ तो इसने बहुत गलत किया, वायरल Video देखकर लोगों ने भी कही अपनी बातें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।