1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आदमी ने अजगर से मांगी रहम की भीख, फिर आगे हुआ कुछ ऐसा कि जानकर दहल जाएगा दिल

आदमी ने अजगर से मांगी रहम की भीख, फिर आगे हुआ कुछ ऐसा कि जानकर दहल जाएगा दिल

 Published : Mar 02, 2023 11:51 am IST,  Updated : Mar 02, 2023 11:51 am IST

इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यकीन करना मुश्किल है कि क्या कोई सांप इंसानों के साथ ऐसा कर सकता है?

python strangles man- India TV Hindi
अजगर आदमी का गला घोंटता हुआ दिखाई दे रहा है। Image Source : INSTAGRAM

आपने इससे पहले अजगर का आतंक जानवरों के ऊपर देखा होगा। अजगर किसी भी जानवर को अपने कब्जे में लेकर आसानी से अपना शिकार बना लेता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अजगर का आतंक नजर आ रहा है, लेकिन यह आतंक किसी जानवर पर नहीं बल्कि एक बुजुर्ग शख्स पर है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यकीन करना मुश्किल है कि क्या कोई सांप इंसानों के साथ ऐसा कर सकता है?

अजगर का आतंक एक आदमी के ऊपर 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स के गले में सांप लिपटा नजर आ रहा है। सांप गले में इस कदर लिपटा हुआ है कि निकलने का नाम ही नहीं ले रहा है। अजगर धीरे-धीरे शख्स को अपनी आगोश में ले रहा है। दर्द के कारण व्यक्ति आवाज भी नहीं कर पा रहा है। यह देख वहां मौजूद लोग जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं। उनमें से दो युवकों बचाने के लिए आगे आते हैं लेकिन इसे देखकर लगता है कि वे सफल नहीं हो पाए होंगे। एक युवक सांप को गर्दन से निकालने की काफी कोशिश करता है, लेकिन सांप गर्दन को इस तरह पकड़े रहता है कि निकलने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक अन्य युवक ने पत्थर उठाकर मारने की कोशिश की।

यूजर्स ने दिया जवाब 
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। यह वीडियो कहां का है, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो के वायरल होने पर यूजर्स के शॉकिंग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि युवकों को दिस से सलाम, कम से कम वीडियो नहीं बनाने की बजाय मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। यूजर ने लिखा कि क्या व्यक्ति की जान बच गई? एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि आखिर सांप ने कैसे पकड़ लिया? वहीं इडिंया टीवी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।