1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चलती बाइक पर कपल ने बेशर्मी की सारी हदे की पार, सड़क पर चल रहे लोगों ने भी शर्म से फेर ली आंखें

चलती बाइक पर कपल ने बेशर्मी की सारी हदे की पार, सड़क पर चल रहे लोगों ने भी शर्म से फेर ली आंखें

 Published : Feb 08, 2023 11:08 pm IST,  Updated : Feb 08, 2023 11:41 pm IST

वीडियो में एक कपल चलती बाइक पर रोमांस करते नजर आ रहा है। वे रीजनल कॉलेज चौराहा से नौसर घाटी की ओर जा रहे थे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

viral bike video- India TV Hindi
वायरल बाइक अजमेर वीडियो Image Source : SOCIAL MEDIA

कुछ दिनों पहले इंटरनेट पर झारखंड और लखनऊ से बाइक पर रोमांस करते कपल्स के वीडियो वायरल हुए थे।  इस बार एक ऐसा ही वीडियो राजस्थान के अजमेर से सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना 6 फरवरी सोमवार की देर रात की है, वीडियो में एक कपल चलती बाइक पर रोमांस करते नजर आ रहा है। वे रीजनल कॉलेज चौराहा से नौसर घाटी की ओर जा रहे थे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

बाइक के आगे युवती को बैठाकर रोमांस 

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के अंदर काफी गुस्सा देखा गया। इस मामले को लेकर अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज किया और देर शाम पुलिस ने बाइक भी बरामद कर ली। इस घटना के संबंध में स्टेशन अधिकारी करण सिंह खंगारोत ने बताया कि चलती बाइक पर एक जोड़े के स्टंट का वीडियो पुलिस की नज़र में आया था। उसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सवार साहिल की तलाश की गयी। साहिल अजमेर के फे सागर रोड का रहने वाला है। उसने अपने साथ बाइक पर सवार महिला की पहचान कर ली गई है।

पीछे से बाइक सवार एक युवक बना लेता है वीडियो

पुलिस ने आईपीसी की धारा 336,279,294 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक के तेल की टंकी पर युवती बैठकर रोमांस कर रही है। लड़की भी बिना डरे बाइक के ऊपर बैठी है। वहीं पूरा वाकया ेक बाइक सवार युवक पीछे से वीडियो रिकॉर्ड करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।