1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. '...तो चला गोली, चला ना' ताऊ को ललकारना पड़ गया भारी, चलाई ऐसी बंदूक कि सीधे शरीर में घुस गई गोली

'...तो चला गोली, चला ना' ताऊ को ललकारना पड़ गया भारी, चलाई ऐसी बंदूक कि सीधे शरीर में घुस गई गोली

 Published : Feb 24, 2023 02:28 pm IST,  Updated : Feb 24, 2023 02:28 pm IST

शख्स के हाथ में बंदूक नजर आ रही है। वह किसी से बहस कर रहा होता है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो बना रहा युवक अपने ताऊ से बात कर रहा होता है।

ajmer firing viral video- India TV Hindi
अजमेर फायरिंग वायरल वीडियो Image Source : SOCIAL MEDIA

अजमेर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने जमीनी विवाद को लेकर एक युवक के ऊपर फायरिंग कर दी। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स की हरकत देख आप भी दंग रह जाएंगे। आपको बता दें कि यह घटना अजमेर जिले के ब्यावर की है। पूरी खबर आपको बताने से पहले देखिए ये वीडियो। 

ताऊ कर देते हैं फायरिंग 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग शख्स नजर आ रहा है। शख्स के हाथ में बंदूक नजर आ रही है। वह किसी से बहस कर रहा होता है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो बना रहा युवक अपने ताऊ से बात कर रहा होता है। इस दौरान वह ताऊ से कुछ ऐसा कह देता है कि ताऊ भड़क जाते हैं और युवक पर फायर कर देते हैं। जिसके बाद युवक को गोली लग जाती है और वह बुरी तरह घायल हो जाता है। इसके बाद आनन-फानन में युवक को सरकारी अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर युवक को वहां से रेफर कर दिया गया। 

ताऊ को ललकारना पड़ा भारी 
इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि ठिकराना गुजरां निवासी हमीद उर्फ ​​महबूब के पुत्र मदन मेहरत का जमीन विवाद को लेकर अपने ही बड़े पिता बाघा काठत से विवाद हो गया था, जिसके बाद बाघा ने हमीद पर गोली चला दी। आप वीडियो में देख सकते हैं कि वह अपने ताऊ को चुनौती देते नजर आ रहा है कि चला गोली... चला गोली..@#$#$..

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।