1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चलती हुई कार के खुले अगले हिस्से के सारे पार्ट्स, वीडियो देख हो जाएंगे दंग

चलती हुई कार के खुले अगले हिस्से के सारे पार्ट्स, वीडियो देख हो जाएंगे दंग

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Jan 11, 2023 11:46 am IST,  Updated : Jan 11, 2023 12:05 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सामने से एक कार आती हुई नजर आ रही है।

वायरल वीडियो- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया के जमाने में लोग वायरल होने के लिए कुछ भी करने को तैयार नजर आते हैं। हर कोई सोशल मीडिया स्टार बनना चाहता है। वीडियो को वायरल करने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाते हैं या कुछ ऐसे वीडियो बना लेते हैं कि वीडियो को वायरल हो ही जाता है। अब हम जिस वीडियो की बात करने जा रहे हैं उसे देखें। उस वीडियो को देखने के बाद आप एक मिनट के लिए शॉक्ड रह जाएंगे। वीडियो देखने से लग रहा है कि कोई हादसा हुआ है।

कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से खुल जाता है

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सामने से एक कार आती हुई नजर आ रही है। इस कार में आगे की सीट पर दो लोग बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर लग रहा है कि ये सीन किसी पार्किंग का हो सकता है। कुछ देर बाद वीडियो देखकर होश उड़ जाते हैं। वीडियो में जो कुछ होता है उसे देखकर काफी हैरानी होती है। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि ब्लू कलर की कार आगे बढ़ रही है, तभी कार के अगले हिस्से के सारे हिस्से खुल जाते हैं। वीडियो को देखकर लगता है कि कोई बड़ा हादसा हुआ है, लेकिन कुछ देर बाद सब साफ हो जाता है। ये वीडियो सिर्फ कॉमेडी के दृष्टि से बनाया गया है। वीडियो को देखकर लगता है कि कोई बड़ा हादसा हुआ है, लेकिन कुछ देर बाद सब साफ हो जाता है। आप वीडियो को अंत तक देखेंगे कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से खुल जाता है। 

 

किसने किया वीडियो पोस्ट 

इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर काफी शेयर किया जा रहा है, वीडियो पुराना है लेकिन फिर भी ट्रेडिंग में बना हुआ है। इस वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज हो चुके हैं। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। एक यूजर ने लिखा कि मुझे लगा कि कोई घटना हुई है लेकिन बाद में पता चला कि यह फनी वीडियो है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।