1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जुदा हो गए सारस और उसका रखवाला, दोनों की दोस्ती ने खूब बटोरी थीं सुर्खियां

जुदा हो गए सारस और उसका रखवाला, दोनों की दोस्ती ने खूब बटोरी थीं सुर्खियां

 Published : Mar 22, 2023 12:47 pm IST,  Updated : Mar 22, 2023 12:47 pm IST

सारस और आरिफ की दोस्ती में एक दरार आ गया है। एक ऐसा दरार जो अब शायद भर नहीं सकता है।

strok viral video- India TV Hindi
सारस और युवक की कहानी हुई खत्म Image Source : SOCIAL MEDIA

कुछ दिन पहले एक सारस और एक युवक की दोस्ती ने पूरे भारत भर में सुर्खियां बटोरी थी। दोनों की दोस्ती की चर्चा हर किसी के जुबान पर थी। अब दोनों की दोस्ती में एक दरार आ गया है। एक ऐसा दरार जो अब शायद भर नहीं सकता है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर किसके कारण दोनों की दोस्ती खत्म हो गई है। तो चलिए आपको पूरी जानकारी बताते हैं। 

दोस्ती के बीच में दरार 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि वन विभाग की टीम उप्र के राजकीय पक्षी सारस को तो स्वतंत्र करने के नाम पर उसकी सेवा करनेवाले से दूर ले गयी, देखना ये है कि राष्ट्रीय पक्षी मोर को दाना खिलानेवालों से स्वतंत्र करने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है। पूर्व मुख्यमंत्री के इस ट्वीट से पता चलता है कि वन विभाग की टीम ने सारस को अपने कब्जे में ले लिया है और यहीं से युवक की सारस से दोस्ती भी टूट गई। 

सारस और युवक कैसे मिले?
अब जानते हैं कि युवक की दोस्ती सारस कैसे हुई? अगस्त 2022 में आरिफ खान को खेतों में ये सारस मिला था। सारस पूरी तरह से घायल था। आरिफ ने सारस की इलाज कराई इसके बाद से सारस घर में ही रहने लगा। घरवालों को लगा कि वह ठीक होकर उड़ जाएगा लेकिन सारस ने आरिफ को छोड़ने का नाम नहीं लिया। दोनों के बीच पक्की दोस्ती हो गई। आज ऐसा हो गया था कि आरिफ जहां भी जाता है सारस उसके पीछे लग जाता है। वह भी बाइक पर पीछा करने लगता है। दोनों की दोस्ती ने अलग ही कहानी रची थी लेकिन आज वन विभाग की टीम दोनों की दोस्ती के बीच आ गई। आरिफ से सारस दूर चला गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।