1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क पर चलते हाथी ने अचानक किया ऐसा जिसे देख आप भी डर जाएंगे, Video हो रहा है वायरल

सड़क पर चलते हाथी ने अचानक किया ऐसा जिसे देख आप भी डर जाएंगे, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 18, 2024 11:06 am IST,  Updated : Nov 18, 2024 11:06 am IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद एक पल के लिए आप भी डर जाएंगे। वीडियो को देखने के बाद काफी लोगों ने कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों द्वारा पोस्ट किया जाता है और उन्हीं में से जो सबसे अलग होता है या फिर लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। अगर आपका भी सोशल मीडिया पर अकाउंट है और आप कुछ समय भी बिताते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी वायरल वीडियो आते ही होंगे। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी डर सकते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स धीमी रफ्तार में अपनी कार में जा रहा है। शीशा खोलकर वह वीडियो बना रहा है और तभी नजर आता है कि उसी सड़क के किनारे एक हाथ धीरे-धीरे चलते हुए आ रहा है। हाथी चुपचाप चल रहा था मगर वो जैसे ही कार के करीब पहुंचता है, वो अचानक कार की तेजी से मुड़ता है। उसे देख लगता है कि वो हमला करने आ रहा है। कार चालक रुक जाता है और वो हाथी से बच जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @nirmohi_hu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मैं सच में डर गया था।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मिनी हार्ट अटैक से कम नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह काफी डरावना पल है। तीसरे यूजर ने लिखा- यह तो भयंकर परिस्थिति है। एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं भी डर गया।

ये भी पढ़ें-

एंबुलेंस को साइड न देना कार चालक को पड़ा महंगा, 2.5 लाख का काटा चालान, लाइसेंस भी हुआ कैंसिल

Sky Lantern को उड़ाने की जुगत में लगा परिवार, लाख कोशिशों के बाद भी नहीं मिली कामयाबी, Video देख नहीं रुकेगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।