1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Sky Lantern को उड़ाने की जुगत में लगा परिवार, लाख कोशिशों के बाद भी नहीं मिली कामयाबी, Video देख नहीं रुकेगी हंसी

Sky Lantern को उड़ाने की जुगत में लगा परिवार, लाख कोशिशों के बाद भी नहीं मिली कामयाबी, Video देख नहीं रुकेगी हंसी

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Nov 17, 2024 06:52 pm IST,  Updated : Nov 17, 2024 06:52 pm IST

सोशल मीडिया पर एक बेहद ही मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक परिवार स्काई लालटेन को उड़ाने की पूरी कोशिश करता है लेकिन उनके लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें निराश होना पड़ता है।

स्काई लालटेन को उड़ाने की कोशिश करते हुए परिवार के लोग- India TV Hindi
स्काई लालटेन को उड़ाने की कोशिश करते हुए परिवार के लोग Image Source : SOCIAL MEDIA

दिवाली तो बीत गई लेकिन उससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर अभी भी छाए हुए हैं। इसी क्रम में एक और वीडियो सामने आया है। जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी कंट्रोल नहीं हो पा रही। वीडियो में एक परिवार स्काई लैनटर्न को हवा में उड़ाने की जुगत में लगा हुआ है। लेकिन उनकी लाख कोशिशों के बाद भी वह हवा में नहीं उड़ पाया। जिस तरह से परिवार ने उस स्काई लैनटर्न को उड़ाने की कोशिश की वह देख हंस-हंस कर आपका बुरा हाल हो जाएगा।

स्काई लैनटर्न को उड़ाने के लिए परिवार ने खूब लगाया दिमाग

वायरल हो रहे इस मजेदार वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक परिवार अपने घर के आंगन में स्काई लैनटर्न को जलाकर उसे हवा में छोड़ने की कोशिश कर रहा है। लेकिन उनकी लाख कोशिश के बावजूद भी वह लैनटर्न हवा में नहीं उड़ पाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्काई लैनटर्न को उड़ाने के लिए परिवार का एक शख्स अपने गमछे से हवा कर रहा है, ताकि वह लैनटर्न हवा में उड़ जाए। उसे देखकर परिवार  के बच्चे भी गमछे को जोर-जोर से उस लैनटर्न के नीचे घुमाते हुए नजर आ रहे हैं। जब लैनटर्न इतना करने के बाद भी हवा में जाने के बजाय नीचे धरती पर गिर जाता है, तब वह शख्स उसे फिर से हवा में छोड़ते हुए एक बार फिर से उसे उड़ाने की कोशिश करता है। बार-बार की सारी कोशिशें अंत में नाकाम साबित होती हैं और वह लैनटर्न हवा में नहीं उड़ पाता।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर @singhmaninder87 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने रिएक्ट करते हुए बड़े ही मजेदार कमेंट किए हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - और 5 मिनट इंतजार करते तो चचा इसे लेकर खुद ही छत से कूद जाते। दूसरे ने लिखा - उसका उड़ने का दिल नहीं कर रहा है। तीसरे ने लिखा - इसे उड़ाने के लिए अंकल को नीचे पंखा ही लगा देना चाहिए था। 

ये भी पढ़ें:

'ये काम छोड़ दो भाई', जब स्कैमर ने ठगी के लिए पुलिस को ही कर दिया कॉल, आगे जो हुआ Video में देखें

गजब की क्रिएटिविटी! लकड़ी पर बनाई ऐसी कलाकृति कि एक साथ नजर आने लगे भारत के 4 फेमस टीचर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।